बरही: शिक्षाविद और आर एन वाई एम डिग्री कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ, संजय वर्णवाल का हार्टफेल होने से निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। उनके निधन से बड़ी में शोक है। वह बरही सार्वजनिक पुस्तकालय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे। विधायक ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की संजय वर्णवाल के निधन से शिक्षा जगत को अपूणीया क्षति हुई है। डॉ वर्णवाल के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। विधायक मनोज कुमार यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथी ही कहा कि डॉ संजय वर्णवाल सादगी और विनम्रता के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन शिक्षा और समाजसेवी को समर्पित रहा। उनके कार्य हमेशा लोगों को उनकी याद दिलाएंगे। विधायक ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हमेशा उनके साथ खड़ा रहने की बात कही। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर विमल किशोर, कॉलेज के सचिव परमेश्वर यादव, शिक्षा वर्धित प्रो चंद्रशेखर सिन्हा , जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव , प्रधानाध्यापक डॉ सुनील यादव, रविकांत ओम, संजय दुबे, मनोज घोष, 20 सूत्री के अध्यक्ष इकबाल रजा, श्याम सिन्हा, राकेश कमल, हरि शंकर ठाकुर, छोटन ठाकुर, दिनेश यादव, हीरामन साहू, पप्पू सिंह समेत अनेक लोग शामिल थे।