इस बार बरकट्ठा से जानकी यादव को विधायक बनना है: कल्पना सोरेन
27 लाख लड़कियों और महिलाओं को मिल रहा है मैया समान योजना का लाभ: कल्पना सोरेन
Digitalnews24×7 / बैजनाथ महतो
बरकट्ठा झामुमो की और से सिमराटांड़ मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झामुमा के प्रत्याशी जानकी यादव प्रसाद के पक्ष झम नेत्री गांडेय विधायक कल्पना सोरेन कल्पना ने चुनावी सभा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी एवं संचालन कोडरमा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने किया। मौके पर मुख्य रूप से कमलनयन सिंह, जिला संयोजक संजीव बिंदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव, आर मेहता, रमेश चंद्र यादव, कलीम खान, बसंत सवा, गोपाल प्रसाद उपस्थित थे। मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में यहां से जानकी यादव को जिताना है और उन्हें विधायक बनकर रांची भेजना है। हेमंत सरकार के कामों से घबराकर भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठामुकदमा में फसाकर जेल भेजने का काम किया है।
हमारे सरकार ने 2 लाख तक किसानों का ऋण माफ किया।लोगों के बिजली बिल को माफ किया और 18 साल से 50 साल तक के युवक्तियों और महिलाओं को मैया समान योजना के तहत हर एक मां ₹1000 देने का काम किया। इस बार दोबारा हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनकर आएंगे तो महिलाओं को₹25000 हार मान दिया। अभी 27 लाख महिलाओं को मैया समान योजना, 40 लाख लोगों को सार्वजनिक पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है भाजपा वाले हेमंत सोरेन की लोकप्रियता को देखकर घबरा गए हैं। इस बार भी झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनानी है। भाजपा वाले यहां की जनता को मंदिर मस्जिद के झगड़ों में उलझन चाहते हैं और हेमंत सोरेन झारखंड की विकास करना चाहते हैं आज यहां की उपस्थिति जनसमुह ने बता दिया की जानकी यादव को विधायक और हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनना है। पूर्व विधायक शाहजहांपुर प्रत्याशी जानकी यादव ने कहा कि हमें अपने 5 साल के विधायक की कार्यकाल में विकास की नई गाथा ली है हमने बरकट्ठा में डिग्री कॉलेज का निर्माण करवाया। हमने कई सड़क पुल ,पुलिया का निर्माण कराया। हमने गोहाला में पॉलिटेक्निक कॉलेज का भी निर्माण कराया। इस बार झारखंड में दोबारा लोकप्रिय मुख्यमंत्री है सोरेन की सरकार बनेगी और झारखंड की नई गाथा लिखेगा। मौके महावीर यादव , बासुदेव प्रसाद, अरुण राणा, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप प्रसाद, मनोहर राम, राजकुमार नायक, शेर मोहम्मद, अंजू देवी, अर्चना देवी, आलोक सिंह, धीरेंद्र पांडेय, ललिता देवी, चंदन देवी, श्याम देवी, संजय साव, दर्शन सोनी, पूनम यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, सलीमअंसारी, दशरथ यादव, रंजीत मेहता, जितेंद्र चंद्रवंशी, युसूफ अंसारी समेत हजारों लोग उपस्थित थे।